खनन मंत्रियों का चौथा सम्मेलन गोवा में शुरू, खनन उद्योग के विस्तार पर दो दिन तक होगी गंभीर चर्चा

पणजी(गोवा),05 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय खान मंत्रालय के तत्वावधान में राज्यों के खान मंत्रियों का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन गुरुवार को गोवा में शुरू हुआ। खान मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो दिन के इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के खनन मंत्री तथा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन राज्यों के खान मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खनन क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस सम्मेलन में खनन क्षेत्र की प्रगति, अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही, राज्यों को अपने अनुभवों, पहलों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से आपसी संवाद और सहयोग को मजबूती मिलेगी तथा भारत के खनन क्षेत्र के भविष्य के विकास और विस्तार पर विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त होगा। यह सम्मेलन देश के खनन क्षेत्र की सामूहिक उन्नति और विकसित भारत की परिकल्पना में इसके योगदान को सुनिश्चित करने की दिशा में खान मंत्रालय के राज्य सरकारों के साथ निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है।

.....

Next Post

पुलिस की दबिश, अवैध रूप से पटाखे बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 5 , 2026
जबलपुर। त्योहारों के सीजन में शहर को बड़ी दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पुलिस ने शहर के गढ़ा, बेलबाग और लार्डगंज थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा दुकानें चला […]

You May Like