ब्राजील के खेतों में उतरे शिवराज

ब्रासीलिया/ नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को ब्राजील के खेतों में उतरे और टमाटर मक्का एवं सोयाबीन सहित कई फसलों को जांचा परखा तथा तकनीक के प्रयोग और प्रक्रिया के तरीकों को समझा।

श्री चौहान ने ब्राजील के ब्रासीलिया में कृषि कार्याें को देखने के लिए खेतों में गये और खेती में प्रयोग की जा रही मशीनों तथा प्रक्रियाओं काे देखा। श्री चौहान ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक के लिए ब्राजील प्रवास पर हैं।

केंद्रीय मंत्री ने ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन संयंत्र और टमाटर के खेतों सहित कुछ अन्य स्थानों का दौरा किया। उन्होंने ब्राजील में, खेती में अपनाई जा रही मशीनों और सिंचाई की अत्याधुनिक पद्धतियों का अवलोकन किया।

श्री चौहान ने कहा कि भारतीय कृषि के और तेजी से विकास के लिए ब्राजील से प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री ब्राजील के कृषि मंत्री के साथ टमाटर और मक्का के खेत पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा, “ यहां आकर मैं खेती देख रहा हूं और यहां से सीख भी रहा हूं और भारत में हम कैसे हम मिलकर इस दिशा में खेती को आगे ले जा सकते हैं, उत्पादन बढ़ाने के लिए भी, उस दिशा में भी प्रयत्न करेंगे।”

ब्राजील के सोयाबीन उत्पादन संयंत्र का अवलोकन करते हुए, श्री चौहान ने भारत में सोयाबीन के क्षेत्र के विकास पर कहा कि भारत में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ाने और प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी ब्राजील के साथ मिलकर काम किया जा सकता है। ब्राजील से भारत सोया तेल आयात करता है। उन्होंने कहा कि भारत में सोया संयंत्र लगाने पर विचार किया जा सकता है। कपास के क्षेत्र में भी दाेनों देश मिलकर काम कर सकते हैं।

Next Post

गौरी नगर से 8 महीने के मासूम का अपहरण, महिला सीसीटीवी में कैद

Thu Apr 17 , 2025
इंदौर:शहर के गौरी नगर क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ एक आठ महीने के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध महिला को बच्चे को ले जाते हुए साफ देखा जा […]

You May Like