गौरी नगर से 8 महीने के मासूम का अपहरण, महिला सीसीटीवी में कैद

इंदौर:शहर के गौरी नगर क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ एक आठ महीने के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध महिला को बच्चे को ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने अपहरण की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल गठित किया गया है।

पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान कर ली है और उसके संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी महिला को हिरासत में लिया जाएगा।

Next Post

पिछले 80 वर्षों में समुद्री सतह पर अत्यधिक गर्मी की लहरें बढ़ी तीन गुना

Thu Apr 17 , 2025
लंदन, 17 अप्रैल (वार्ता) वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किये गये एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि पिछले 80 वर्षों में वैश्विक तापमान वृद्धि के कारण दुनिया के महासागरों में अत्यधिक गर्मी का अनुभव करने वाले दिनों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। शोधकर्ताओं ने पाया कि […]

You May Like

मनोरंजन