18 आपराधिक मामलों का शौकीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सूने मकान में की थी चोरी

बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेरा निवासी अभिराम कुमरे ने 30 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि अमन उर्फ चमन नामक युवक ने उसके घर से 20 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी मुलताई के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही की टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन उर्फ चमन (26), निवासी चुन्नीढाना गंज, को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट सहित कुल 18 मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से दो हजार रुपए बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी रोसू उर्फ बारीक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Post

मप्र विधानसभा में युवा विधायकों का महामंथन: हरिवंश के बयान पर रार 

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन का आज यहां समापन हो गया। समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया। श्री हरिवंश ने अपने संबोधन में […]

You May Like