केरल में ईपीएफ़ओ ने 4.40 लाख पेंशनभोगियों को दी अगस्त की पेंशन

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ़ओ) ने ओणम पर्व से पहले केरल क्षेत्र के 4,40,901 पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अगस्त की पेंशन जमा कर दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईपीएफ़ओ ने 26 अगस्त को पेंशन जारी करते हुए अपने सभी सदस्यों और पेंशनभोगियों को ओणम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत मासिक पेंशन का भुगतान महीने के अंत में किया जाता है।

हालांकि, ओणम के आगामी उत्सव को देखते हुए ईपीएफ़ओ ने विशेष व्यवस्था करते हुए इस बार 26 अगस्त को ही पेंशन जारी कर दी। इससे पेंशनभोगियों और उनके परिवारों को त्योहार के दौरान आवश्यक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। ईपीएफ़ओ ने कहा कि वह सामाजिक सुरक्षा लाभों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन तकनीक आधारित पहलों और नागरिक-केंद्रित सुधारों के माध्यम से पेंशन सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

.....

Next Post

आईआईसीटी-नेटफ्लिक्स 100 छात्रों को देगी 80 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) और नेटफ्लिक्स ने भारतीय कहानीकारों की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिए 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस पहल के तहत छह प्रोफेशनल कार्यक्रमों में छात्रों […]

You May Like