ओ रोमियो में अविनाश तिवारी का अब तक का सबसे ज़बरदस्त अवतार

मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता) अभिनेता अविनाश तिवारी अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो में अपने अब तक के सबसे ज़बरदस्त अवतार में नजर आ रहें हैं। विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ रोमियो का टीज़र रिलीज़ हो चुका है, और इसमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींचते हैं अविनाश तिवारी। इस बार उनका किरदार ऐसा है जो चौंकाता भी है और हैरान भी करता है। अब तक सामने आए सभी किरदारों में यह उनका सबसे दमदार और अनएक्सपेक्टेड लुक माना जा सकता है। एक दमदार, ताक़तवर और आक्रामक अवतार में अविनाश स्क्रीन पर आते ही छा जाते हैं। चाहे लैला मजनू हो, बुलबुल, खाकी: द बिहार चैप्टर या द मेहता बॉयज़, हर रोल में उन्होंने सच्चाई, गहराई और असर दिखाया है। और अब ओ रोमियो का यह टीज़र इशारा करता है कि इस बार भी वह अपनी सीमाओं को और आगे ले जाने वाले हैं, एक ऐसा परफॉर्मेंस जो कच्चा है, तीव्र है और नज़रअंदाज़ करना नामुमकिन। ओ रोमियो एक एक्शन थ्रिलर है, और इसमें अविनाश तिवारी बिल्कुल नए शारीरिक रूप में नज़र आते हैं। पहली झलक में वह एक बुलफाइटर जैसे लगते हैं। चौड़े कंधे, गठीला बदन और डर पैदा करने वाली मौजूदगी। यह उनके अब तक के सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। आधा नंगा शरीर और सिर के बाएं हिस्से पर उकेरा गया टैटू उनके किरदार को और भी खतरनाक और अनिश्चित बना देता है। यह लुक खुद ही ताक़त और खतरे का एलान करता है, साफ बता देता है कि यह कोई साधारण रोल नहीं है।

अविनाश ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा , “यह मेरे अब तक के काम से बिल्कुल अलग रोल है और मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि दर्शक इसे कैसे लेते हैं। विशाल भारद्वाज सर के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार मौका रहा है। अब दर्शक मुझे उनकी नज़र से देखेंगे, और यही बात मुझे और ज़्यादा एक्साइटेड करती है।” टीज़र को मिल रही प्रतिक्रिया बेहद ज़बरदस्त रही है। दर्शकों ने अविनाश के साहसी ट्रांसफॉर्मेशन और इतने तीखे, परतदार किरदार को चुनने के उनके फैसले की जमकर तारीफ़ की है। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ है और कई लोग इसे अब तक का उनका सबसे पावरफुल लुक बता रहे हैं। 2026 में अलग अलग जॉनर की तीन फिल्मों के साथ अविनाश तिवारी एक बार फिर अपनी वर्सेटिलिटी साबित करते नज़र आएंगे। ओ रोमियो के साथ साथ वह गिन्नी वेड्स सनी 2 और ओ साथी रे में भी दिखाई देंगे, और यह साफ करता है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद और रोमांचक कलाकारों में से एक हैं।

Next Post

सहकारिता पर राष्ट्रीय कार्यशाला में डाटाबेस की मजबूती, बहु-राज्यीय सहकारी समितियों में सुधार पर बल

Sat Jan 10 , 2026
उदयपुर (राजस्थान), 10 जनवरी (वार्ता) सहकारिता क्षेत्र पर यहां दो दिवसीय राष्ट्रीय-स्तरीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस को सुदृढ़ करने और बहु-राज्य सहकारी समितियों में सुधारों को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार “सहकार से […]

You May Like