रिमांड खत्म: रिश्वतखोर अधिकारियों और बिचौलिए को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई

जबलपुर: सीबीआई ने सागर, मध्य प्रदेश में सैन्य अभियांत्रिकी सेवा (एमईएस) के अधिकारियों और एक बिचौलिए को 80, 000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए आरोपियोंं को 15 सितम्बर तक रिमांड में लिया गया था।‌ सोमवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को सीबीआई कोर्ट लेकर पहुंची है।‌जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, जबलपुर को 8 अगस्त को अजय कुमार पिता मुन्ना लाल, 39 निवासी मोहल्ला गोपालगंज, मऊरानीपुर झाँसी, उप्र ने शिकायत करते हुए बताया था कि वह नरेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी राय कॉलोनी, सिविल लाईन झाँसी, उप्र की फर्म मेसर्स बालाजी एसोसिएट्स में विगत 2 वर्षों से कार्यरत है। उक्त फर्म द्वारा एम ई एस सागर में आंवटित ठेकों में अधिकृत प्रबंधक है।

मेसर्स श्री बालाजी एसोसिएट्स को वर्ष 2025-26 में एम. ई एस., सागर में बी एण्ड आर का रिपेयर व मेन्टिनेन्स वर्क का ठेका 26.58 लाख का आवंटित हुआ। आवंटन के बाद भी उक्त ठेके में कार्य प्रारम्भ किये जाने के लिए एमईएस, सागर के अधिकारियों के द्वारा कॉन्ट्रेक्ट वर्क की साइट का स्थानंतरण काफी समय होने के बाद भी नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व एम.ई.एम. सागर के ही एक अन्य ठेकेदार राजेश मिश्रा के द्वारा उसकी फर्म के मालिक नरेन्द्र कुमार गुप्ता को बताया गया कि उसके एम ई.एस. के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध है। काम के बदले में ठेके की राशि का 2 प्रतिशत देना पड़ता है।

शिकायत की जांच की गई जिसमें पाया गया कि आरोपी लोक सेवकों ने ठेकेदार को दिए गए अनुबंध के तहत मरम्मत और रखरखाव कार्य करने के लिए अनुबंध स्थल उपलब्ध कराने के लिए बिचौलिए के माध्यम से अनुबंध मूल्य का 2 प्रतिशत 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से अनुबंध मूल्य के 1.5 प्रतिशत की दर से 80,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत हो गए।

सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपियों को शिकायतकर्ता से 80,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था। नितेश कुमार सिंह, जीई, एमईएस, सागर, राकेश साहू, एजीई, एमईएस, सागर और राजेश मिश्रा (बिचौलिया), के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई थी जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज, सामग्री बरामद हुई थी शुक्रवार को उन्हें विशेष न्यायाधीश, सीबीआई मामले, जबलपुर की अदालत में पेश किया गया था, जहां से 15 सितम्बर तक रिमांड पर लिया गया था।

Next Post

इजरायली हवाई हमले में यमन के 26 मीडियाकर्मी मारे गये: हूती समूह

Mon Sep 15 , 2025
सना, 15 सितंबर (वार्ता) यमन की राजधानी सना में इजरायल के हवाई हमले में मारे गये 46 लोगों में से 26 लोग स्थानीय मीडिया संस्थान के कर्मचारी थे। यमन के हूती समूह ने रविवार की इसकी जानकारी दी। एक बयान में हूती समूह ने कहा कि हमले में मध्य सना […]

You May Like