मुंबई, (वार्ता) नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज़’ 21, अगस्त 2026 का रिलीज होगी।
निर्देशक श्रीकांत ओडेला में निर्देशन बन रही फिल्म ‘द पैराडाइज़’ में लीड रोल में नजर आएंगे। इसी बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने अब फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है।मेकर्स ने ‘द पैराडाइज़’ की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है और साथ ही एक दमदार और इंटेंस नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में दो लंबी गूंथी हुई चोटियां नजर आ रही हैं, जिनके सिरों से खून टपक रहा है, और बैकग्राउंड डार्क और रहस्यमय है। यह विजुअल साफ इशारा देता है कि फिल्म की कहानी काफी ग्रिटी और इंटेंस होगी, और दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर का अनुभव मिलेगा।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए ऐलान किया,“ मेरे प्यारे पैराडाइज़ वासियों #द पैराडाइज का ग्रांड रिलीज दुनिया भर में 21, अगस्त 2026 तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश में रिलीज होगी।
एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज़’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी।
नेचुरल स्टार नानी की ‘द पैराडाइज़’ 21, अगस्त 2026 का होगी रिलीज
