बकाया राशि जमा न करने पर कुर्की – कनेक्शन काटने की कार्रवाई

जबलपुर: नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी समीक्षा प्रतिदिन निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संभाग क्रमांक 3 रामपुर, संभाग क्रमांक 7 अधारताल एवं 10 रॉंझी में वसूली अभियान चलाया गया।

संभागीय अधिकारी संभाग क्रमांक 3 रामपुर ने बताया कि बाबूराव परांजपे वार्ड के अंतर्गत रामस्वरूप पर बकाया राशि 74 हजार 9 सौ 20 रूपये, सरोज नेमा बकाया राशि 49 हजार 7 सौ 16, अरूण नेमा बकाया 15 हजार 7 सौ 76, अनुभा नेमा पर बकाया राशि 17 हजार 4 सौ 10, प्रेमलाल कश्यप पर बकाया राशि 1 लाख 13 हजार 68 रूपये, एकराम चौधरी पर बकाया राशि 1 लाख 18 हजार 7 सौ 40 रूपये एवं नेचुरल मेडिको नरेन्द्र जायवाल पर बकाया राशि 5 लाख 19 हजार 6 सौ 27 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही के लिए नोटिस चस्पा किया गया।

वहीं संभागीय अधिकारी संभाग क्रमांक 7 ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग 7 अधारताल के अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद वार्ड में केशर बाई चौरसिया के भवन पर 1 लाख 1 हजार 5 सौ 94 रूपये बकाया एवं महर्षि महेश योगी वार्ड के अंतर्गत भवन क्रमांक 1075/1 जगदीश तिवारी के भवन पर 86 हजार 3 सौ 40 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही हेतु नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस जारी होने के 3 दिवस के अंदर राशि जमा नहीं की जाती है तो कुर्की की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
रांझी में भी कार्रवाई
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 10 रांझी के संभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रॉंझी में 1 लाख 4 हजार 34 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही के लिए नोटिस चस्पा किया गया एवं नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गयी। नोटिस जारी होने के 3 दिवस के अंदर राशि जमा नहीं की जाती है तो कुर्की की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

दीनदयाल चौराहे का जाम बना लोगों के गले की फांस

Sat Feb 14 , 2026
जबलपुर: दीनदयाल चौराहा पर ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। एक ओर शासन-प्रशासन यहां प्रस्तावित फ्लाईओवर की योजना कागजों पर तैयार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर राहगीर रोजाना जाम से जूझते नजर आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक […]

You May Like