जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत महगवां में जमीन सीमांकन के पहले शुक्रवार शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रॉड व डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक अनारीलाल यादव 48 वर्ष निवासी ग्राम महगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के बाजू से वीरन यादव की जमीन है वहीं पर उसकी भी जमीन है जिसका सीमांकन होना था.
लेकिन पटवारी द्वारा उसे फोन से सूचना दी कि सीमांकन नहीं होगा अगली दिनांक तय की जायेगी, शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे अपने भतीजे राजकुमार यादव के घर के सामने खड़ा था तभी वीरन यादव अपने बेटे सौरभ यादव एवं भतीजे मुकेश यादव के साथ आकर उसके साथ विवाद करने लगे। सौरभ यादव ने डंडा से हमलाकर उसके आंख के पास चोट पहुंचा दी।
वहीं सौरभ यादव 26 वर्ष निवासी ग्राम महगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पैतृक जमीन ग्राम महगवां में है। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे जमीन की नपाई हो रही थी उसी समय गांव का राजकुमार यादव व अनारीलाल यादव आकर उसे पकड़ लिया उसी समय लक्ष्मी यादव एवं सुनील यादव राड लेकर आये लक्ष्मी यादव ने राड से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी उसका भाई राघवेन्द्र यादव बीच बचाव करने लगा तो राघवेन्द्र को पत्थर से कंधे में चोट पहुॅचा दी। सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज किया है।
