मेक्सिको में 240 से ज्यादा यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, कई घायल

मेक्सिको सिटी, 29 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिणपूर्वी मेक्सिको के निज़ांडा के समीप रविवार को 241 यात्रियों और नौ चालक दलों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे कई लोग फंस गए और घायल हो गए। यह जानकारी नौसेना सचिवालय ने सोशल मीडिया पर सोमवार को दी।

ओक्साका के गवर्नर सोलोमन जारा ने कहा कि ट्रेन मटियास रोमेरो नगरपालिका जा रही थी उस दौरान वह एक गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने ट्रेन के डिब्बे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रस्सियों एवं विशेष उपकरणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

गवर्नर ने कहा, “राज्य नागरिक सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन समन्वय विभाग, राज्य यातायात पुलिस और एम्बुलेंस कर्मी नौसेना सचिवालय के समन्वय से सहायता प्रदान कर रहे हैं।”

 

 

Next Post

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को 100 से अधिक उड़ानें रद्द की गई। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह आठ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 50 से अधिक उड़ानें रद्द करनी […]

You May Like