
सीधी। आज प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के 73 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर कांग्रेसजन, मित्र और समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंच कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्हें बधाई देने पूरे प्रदेश से समर्थक आए जिसमें विंध्य क्षेत्र से रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, बुंदेलखंड से पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और ग्वालियर चम्बल संभाग के ग्वालियर, मुरैना तथा भिंड, मालवा क्षेत्र से रतलाम, धार इंदौर, मंदसौर, खरगोन, महेश्वर, देवास, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, महाकोशल से जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी सिवनी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
उन्होंने अपने जन्मदिन पर सबेरे व्यापम चौराहा स्थित अपने पिता स्व. श्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शिवाजी नगर स्थित मूक बधिर विद्यालय जाकर विद्यार्थियों को वस्त्र और मिठाई वितरित किया।
अजय सिंह ने शिवाजी नगर स्थित अपने शासकीय निवास सी 19 में प्रदेश भर से आए कांग्रेसजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस अवसर पर धार, रतलाम,उमरिया, भोजपुर, रायसेन, बैतूल, सीधी और सिंगरौली से आये आदिवासी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, यादवेंद्र सिंह विधायक, देवेंद्र सखवार विधायक, नितेंद्र राठौर विधायक, सुरेन्द्र सिंह बघेल हनी विधायक, आतिफ अकील विधायक, राजीव सिंह उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस, संजय कामले प्रभारी प्रदेश कांग्रेस, सुखेन्द्र सिंह बना पूर्व विधायक,जितेंद्र डागा पूर्व विधायक, सुखदेव पांसे पूर्व मंत्री, राजमणि पटेल पूर्व सांसद आदि प्रमुख थे।
राहुल भैया का जन्मदिन मनाने भोपाल पहुंचे हजारों कांग्रेसजन
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजन भोपाल पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां वितरित की गईं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अजय सिंह राहुल भैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल भैया सीधी जिले के लिए केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हैं। कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ उनका वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को लेकर कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
भोपाल पहुंचकर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रुद्र प्रताप सिंह बाबा, राजेंद्र भदौरिया, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, सहित हजारों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस भवन सीधी में मनाया गया राहुल भैया का जन्मदिन
जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस भवन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिठाइयां वितरित की और अजय सिंह राहुल भैया के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय सिंह राहुल भैया इसी तरह निरंतर जनसेवा के लिए सक्रिय रहें और क्षेत्र की जनता के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव बना रहे।
