रेलवे में काम के दौरान श्रमिक की मौत के बाद रीवा-सतना मार्ग में लगाया जाम

रीवा, रीवा रेलवे स्टेशन में फुटब्रिज निर्माण के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर पडऱा स्थित रेलवे आरओबी के पास जाम लगा दिया. शाम 7 बजे जाम लगाए जाने के कारण यात्रियों की ट्रेन छूट गई. तो दोनो तरफ कई किलो मीटर जाम लग गया. सूचना मिलते ही चोरहटा, सिविल लाइन सहित भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा. पीडि़त परिवार 30 लाख रूपया मुआवजा राशि और रेलवे में नौकरी देने की मांग कर रहा था. समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और जाम हटाया गया. डेढ़ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोरहटा थाना अन्तर्गत खैरी नई बस्ती निवासी इंद्रपाल साकेत रेलवे ठेकेदार के अंडर में श्रमिक काम करता था. रविवार को फुटब्रिज निर्माण के दौरान हादसा हुआ और इंद्रपाल को गंभीर चोटे आई. जिसे ठेकेदार द्वारा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के पुत्र कमल साकेत का आरोप है कि हादसे की जानकारी नही दी गई और सोमवार को जानकारी तब दी गई जब मौत हो गई. संजय गांधी अस्पताल में शव रखा है वह भी नही दिया गया. बेटे ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है. शाम 7 बजे अचानक पीडि़त परिजन और ग्रामीण पडऱा रेलवे आरओबी के पास जाम लगा दिये. इतना ही नही आने जाने वाले राहगीरों के साथ मारपीट भी करने लगे. जाम लगते ही दोनो तरफ वाहनों की कतार लग गई. उस समय रेवांचल सहित कई ट्रेन का समय था, यात्रियों की ट्रेन छूट गई.

30 लाख और सरकारी नौकरी की मांग

पीडि़त परिवार सडक़ पर जाम लगा कर 30 लाख का मुआवजा और रेलवे में सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे. जाम लगने के बाद रेलवे प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवार को समझाइश दी. ठेकेदार एवं जिम्मेदार लोगो के लिखाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग परिजन कर रहे थे. समझाइश लगभग डेढ़ घंटे तक चलती रही और तहसीलदार हुजूर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया, उसके बाद परिजन जाम हटाने को तैयार हुए. जाम खुलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली.

Next Post

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हंगामेदार प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका को पुलिस ने धरने से उठाया

Tue Oct 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य सांसदों को पुलिस ने मंगलवार रात को हिरासत […]

You May Like