ईरान के हमले में अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार नष्ट

तेहरान 22 नवंबर (स्पूतनिक) ईरान ने बहरीन में अल-रिफ्फा और अवली हवाईअड्डे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये, जिससे वहां तैनात अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार नष्ट हो गये हैं।

फार्स न्यूज ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड काेर (आईआरजीसी) मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त कार्रवाई करते हुए ये हमले किये।

उन्होंने बताया कि यह अभियान जिसका कोडनेम “या उम्म अल-बनिन” (“ओ मदर ऑफ द सन्स”) था, अमेरिका के लगातार हमले और एमक्यू-1 और एमक्यू-9 टोही और लड़ाकू ड्रोन द्वारा ईरानी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के जवाब में किया गया।

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि ईरान का हवाई क्षेत्र एक “रेड लाइन” है और आगे किसी भी उल्लंघन का “कड़ा और निर्णायक जवाब” दिया जाएगा।

Next Post

सीआईआई ने ऋण, पूंजी बाजार और बीमा क्षेत्र में की सुधारों की मांग

Sun Nov 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 नवंबर (वार्ता) भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्त, पूंजी बाजार, बीमा और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) के क्षेत्रों में 15 प्राथमिकता वाले सुधारों का सुझाव दिया है। इनमें बेहतर तरीके से संचालित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए एक स्थायी और नियम-आधारित लिक्विडिटी विंडो, प्राथमिकता वाले […]

You May Like