खेलों से तन मन स्वस्थ्य रहने के साथ मिलती है अनुशासन की सीख: उप मुख्यमंत्री

रीवा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 29 अगस्त से सांसद कप खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में रीवा विधानसभा क्षेत्र की सांसद कप खेल प्रतियोगिता का मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से तन मन स्वस्थ्य रहने के साथ हमें जीवन में अनुशासन की सीख मिलती है. खेलों से प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है. सांसद जनार्दन मिश्र ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांसद कप प्रतियोगिता आयोजित कराके खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर दिया है. सांसद कप खेल प्रतियोगिता में फुटबाल, कबड्डी, बालीवाल, क्रिकेट, कराटे, खो खो जैसे खेलों के साथ-साथ परंपरागत ग्रामीण खेलों जैसे गेंद गिप्पी की भी प्रतियोगिताएं हो रही हैं. सांसद कप खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन 25 दिसंबर को स्पोटर्स काम्पलेक्स रीवा में किया जायेगा. स्पोटर्स काम्पलेक्स में राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए फुटबाल मैदान, एथलेटिक्स तथा इंडोर खेलों की सुविधा है. यह विन्ध्य के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के लिए बड़ी सौगात है. समारोह में उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया. समारोह में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्रीमती हेमलता सिंह, संभागीय खेल अधिकारी एम के धौलपुरी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे.

Next Post

साले की आवाज में कॉल कर 82 वर्षीय बुजुर्ग से ऑनलाइन ठगी

Sat Dec 20 , 2025
इंदौर. कंचनबाग में रहने वाले 82 वर्षीय बुजुर्ग से अज्ञात ठग ने साले की आवाज में बात कर 1 लाख 83 हजार रुपए ऐंठ लिए. साइबर सेल भोपाल से जीरो पर दर्ज प्रकरण इंदौर ट्रांसफर होने पर तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है. तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले […]

You May Like