जनजातीय उत्थान के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला, योजनाओं को परिणाममुखी बनाने पर मंथन

भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय उप योजना कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर जनजातीय कार्य एवं विकास मंत्री कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहे। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में जनजातीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्यों की प्राप्ति तथा योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें और अधिक परिणाममुखी बनाना है।कार्यक्रम में अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं और रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

Next Post

​सिस्टम शर्मसार: एंबुलेंस नहीं मिली तो स्कूटी पर पिता का शव ले जाने को मजबूर हुए बेटे

Thu Apr 16 , 2026
सीधी: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया से शव को स्कूटी से ले जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। मृतक के बेटों ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की अस्पताल में इलाज न मिल पाने से मौत हो गई। शव ले […]

You May Like