महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर इटारसी में समाजसेवियों का सम्मान

इटारसी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट इटारसी द्वारा स्थापित बाबू प्रवास स्मृति कक्ष में आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया और शहर में विभिन्न क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा करने वाले समाज सेवियो का सम्मान किया गया।सम्मानित होने वाले मुस्कान बालिका गृह के मनीष ठाकुर, श्रीजी गौशाला के रमेश चाण्डक, अनजान शवों की दाह संस्कार में सहयोग के लिए गोपाल सिध्वानी, डॉ के ल जैसवानी, मनोज सारन,डॉ धीरज पाठक , प्रभा छोटू धारगा,प्रहलाद बंग और लावारिस लड़कियों के पुनर्वास के लिए जीवोदय की सिस्टर क्लारा, गौ सेवा के लिए गौ सेवा टीम इटारसी ,स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए संजय मिहानी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, उद्योगपति हेमंत शुक्ला एवं कार्यक्रम के संयोजक सुधीर गोठी द्वारा सभी समाजसेवियो को को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के सर्वप्रथम बाबू की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण किया गया।समिति सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों का सूत की माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर स्वागत उदबोधन देते हुये कार्यक्रम के संयोजक सुधीर गोठी ने कहा कि गोठी धर्मशाला में बापू प्रवास स्मृति कक्ष बनाया गया है।जिसमे बापू के साहित्य संकलन में जिन विचारों को लिखा था उन्हें सँभालकर रखा गया है।प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।ताकि बापू के द्वारा कही गई बातों को लोगों तक कार्यक्रम के माध्यम से पहुँचाया जाये।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि शहर गांव स्वच्छ रहे। बापू के सपने को हमे साकार करना है।आप सभी से अनुरोध है कि शहर को गंदगी से मुक्त करने में हमारा सहयोग करे।

इस अवसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के लिये जितना भी कहा जाये वह कम है,क्योंकि उनके विचारों और बातों पर देश चल रहा है। गांधी जी ने स्वच्छता का सदेश दिया था। डॉक्टर पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन ही देश के लिये समर्पित कर दिया था।उनके विचार और उनकी बातों की चर्चा विदेश ने भी की जाती है। इस अवसर पर उधोगपति सतीश सांवरिया, दिनेश गोठी,जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग जयकिशोर चौधरी,नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, डॉक्टर कश्मीर सिंह उप्पल,ज्ञानेंद्र पांडे,विनोद सीरिया,कमल दर्डा,के के सोनी,पत्रकार अनिल मिहानी, बाबू चौधरी,जसबीर छाबड़ा,राजकुमार दुबे,अशोक जैन,के साथ गणमान्य नागरिक एवम् पत्रकार उपस्थित थे। स्वर धाम संस्था के बच्चों के द्वारा बापू के भजन ,बांसुरी वादन किया गया,संस्था के संचालक सज्जन लोहिया को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील बाजपेई एवं आभार प्रदर्शन विनीत चौकसे द्वारा किया गया।

Next Post

नर्मदा परिक्रमा कर लौटे महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास का भव्य स्वागत

Fri Jan 30 , 2026
कुरावर। नगर के श्रीराम मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास महाराज के नर्मदा परिक्रमा से लौटने पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया. क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. विधायक ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त […]

You May Like