निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने किया निरीक्षण

सौसर। विकास खंड के ग्राम पंधराखेड़ी में करोड़ों की लागत से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को पूर्व स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री नानाभाऊ मोहोड ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

​लगभग तीन करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस नवनिर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान श्री मोहोड ने निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

​स्वास्थ्य सेवाओं में होगा मील का पत्थर साबित

निरीक्षण के उपरांत श्री मोहोड ने कहा कि,इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण अंचल के नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। अब उपचार के लिए ग्रामीणों को दूर दराज के शहरों या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह केंद्र क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा निरीक्षण के दौरान मंडल महामंत्री नरेंद्र ठोंबरे,​कैलाश पालीवाल ​सरपंच रजनी महेश पराडकर, ​पूर्व जनपद सदस्य महेश पराडकर, ​रवि फरकसे,अशोक हिंगवे,राधेश्याम देवासे,अजय पराडकर, संदीप पराडकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Tue Jan 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाम मंत्रि परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व सभी मंत्रीगणों को राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने गत पखवाड़े के दौरान विभागवार किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री […]

You May Like