सतना: निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल द्वारा प्रति सप्ताह आयोजित की जाने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संबंध में निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा के लिए निर्धारित विभागवार बिंदुओं की अद्यतन स्थिति की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक विषय की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियां अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
