दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस घेराबंदी में घायल

उज्जैन। गोरकर परिवार के 2 सगे भाइयों की हत्या में 73 दिनों से फरार चल रहा आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। चारों ओर से घेराबंदी कर चुकी पुलिस से वह बच नहीं सका और गिरकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उससे पूछताछ शुरू की गई है।

नीलगंगा थाना पुलिस लोकेश गोरकर और उसके भाई जय गोरकर की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। बुधवार को सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल एक आरोपी बालाजी परिसर के पीछे दिखाई दिया है, जो अपने घर की ओर जाने की फिराक में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिये घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उबड़-खाबड़ रास्ते पर गिर गया। उसके पैर में चोंट लगी थी, जिसके चलते पुलिस की गिरफ्त में आ गया। नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि आरोपी नितेश उर्फ खलनायक पिता अजय बौरासी निवासी जबरन कालोनी का रहने वाला है। जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया। विदित हो कि शनिवार रात को पुलिस ने डबल मर्डर में शामिल 2 आरोपियों सोनू पिता विजय बहादुर पासी और विजय सूर्यवंशी उर्फ छोटू गोल्डन को करोहन से गिरफ्तार किया था। दोनों ने बीच रास्ते में पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था और पथराव कर दिया था। पुलिस ने दोनों को शार्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा था।

Next Post

जन्मदिन की खुशियां मनाने के एक दिन बाद बुझ गई जिंदगी, ग्राइंडर की चपेट में आया युवक

Thu Oct 1 , 2026
देवास। तिलक नगर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाने वाले युवक अरशद अली की काम के दौरान ग्राइंडर की चपेट में आने से मौत हो गई। दीवार में टाइल्स लगाने के लिए छेद करते समय […]

You May Like