पुरानी सब्जी मण्डी में मिला युवक का शव

सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी विश्वासराव सब्जी मण्डी परिसर में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की.

कुछ देर बाद मृतक की पहचान नजीराबाद निवासी इमरान के तौर पर हुई. जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस द्वारा परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ करते हुए घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास शुरु कर दिया गया है.

Next Post

नहर में मिली वृद्ध की लाश

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत धनमहल रिसॉर्ट के सामने स्थित नहर में रविवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार‌ ग्राम घाना निवासी प्रदीप डेहरिया (25) […]

You May Like

मनोरंजन