शादी का झांसा देकर नौ साल तक शारीरिक शोषण

ग्वालियर: डबरा से एक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर नौ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ विश्वासघात किया, बल्कि झूठे वादों और धमकियों से उसे सालों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को पूरे मामले की शिकायत सौंपी है। लेकिन इस बीच, युवती ने डबरा सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी शिकायती आवेदन दिया परंतु दो घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़िता खुद को असहाय और निराश महसूस कर रही है। प्रार्थिनी रीना (परिवर्तित नाम) निवासी बिजलीघर के पास, गोमतीपुरा डबरा ने बताया कि करीब 9 साल पहले पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान नरेन्द्र राजौरिया उर्फ ईशू राजौरिया, निवासी पटिया वाले फड़ के पास, वार्ड नं. 4 चीनौर रोड, डबरा से हुई थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ताना संबंध बने और फोन पर बातचीत होने लगी।पीड़ित युवती का कहना है कि नरेंद्र अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया । विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। वर्ष 2024 में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बात करना बंद कर दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया। थाने पहुँचने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने दबाव डालकर रिपोर्ट नहीं होने दी।

Next Post

जम्मू कश्मीर में क्रिस गेल की हुई बेइज्जती

Tue Nov 4 , 2025
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इंडियन हेवन प्रीमियर लीग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ। आयोजक बिना बताए फरार हो गए और होटल का बिल न चुकाने के कारण 32 इंटरनेशनल खिलाड़ी वहीं फंस गए। श्रीनगर में क्रिकेट के नाम पर एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है। यहां चल रही […]

You May Like