नारी शक्ति को जागृत करने विद्या भारती का 26 से सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

अशोकनगर। विद्या भारती द्वारा देशभर में सप्त शक्ति संगम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके तहत समाज में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारो और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसकी तैयारियां विद्या भारती समिति द्वारा की जा रहीं है, इन्हीें तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सरस्वती स्कूल में समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्या भारती की अंजनी दीदी द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित हो रहा है, जो महिलाओ को समर्पित रहेगा और इसका सारा कार्य महिलाएं ही करेगी। वहीं महिलाओं को जागृत करने के लिए 50 हजार से पत्रक वितरित किए जायेगे। साथ ही गली, कस्बो में गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं शासकीय पीजी कॉलेज की व्याख्याता योग्यता भार्गव दुबे ने बताया कि स्त्री को स्वयं अपनी शक्ति के बारे में पता नहीं है, जिसके चलते सप्त शक्ति कार्यक्रम के तहत स्त्री उनकी शक्ति के बारे में बताया जाएगा और उन्हें जागृत कराया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि आजकल लोगो को रूझान एकल परिवार के प्रति बड़ा है, लेकिन दुविधा जनक है, क्योङ्क्षक एकल परिवार में रहने वाली महिलाएं काम नहीं कर पाती है, बल्कि संयुक्त परिवार में रहने वाली महिलाएं अच्छे काम कर लेती है, क्योंकि उन्हें परिवार का सपोर्ट मिलने के साथ ही उनके बच्चों की देखभाल अच्छे से हो जाती है। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान महिला थाने से एसआई मीना वर्मा, संस्था के प्राचार्य जगदीश तिवारी ने भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

26 अक्टूंबर से होगा कार्यक्रम प्रारंभ:

प्रेसवार्ता के दौरान विवेकानंद स्कूल की नीमल पाठक और निकिता शर्मा ने बताया कि सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर हो रहा है, जो जिले में 26 अक्टूंबर से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओ को उनके अधिकार और शक्तियों के बारे में बताया जाएगा कि उनके अंदर कितनी शक्ति निहित है और वह किस प्रकार से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती है।

 

Next Post

युवा एथलीट और वॉलीबॉल खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए रवाना

Sun Oct 12 , 2025
आमला। संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में आमला के 19 वर्षीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में अपना स्थान बनाया है। एथलेटिक्स वर्ग में गुरुनानक स्कूल आमला के छात्र यशवंत पिता वासुदेव मानकर का चयन हुआ है।वहीं वॉलीबॉल (19 वर्षीय बालक वर्ग) में उत्कृष्ट विद्यालय आमला […]

You May Like