मेलबर्न 14 जनवरी (वार्ता) भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस की जोड़ी मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन पहले दौर मेें स्पेन की पेड्रो मार्टिनेज और जाउमे मुनार की जोड़ी से हारकर युगल स्पर्धा से बाहर हो गई।
आज यहां करीब दो घंटे तक चले मुकाबले में बोपन्ना और बैरिएंटोस की जोड़ी को मार्टिनेज और मुनार की जोड़ी से 5-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
मैच की शुरुआत में भारत और कोलंबिया की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वे आखिरी समय तक अपनी लय कायम नहीं रख सके और मुुकाबला हार गये। पहले सेट में स्पेन की जोड़ी ने महत्वूपर्ण अंक अर्जित कर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे सेट में भी मुकाबला बराबरी पर चल रहा था अंतत: स्पेनिश जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
Next Post
गिल रहेंगे पंजाब की रणजी टीम के लिए उपलब्ध
Tue Jan 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) खराब फॉम से जूझ रहे भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 23 जनवरी से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब के कर्नाटक के साथ छठे दौर के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की पुष्टि की है। रणजी ट्राॅफी के छठे दौरे […]

You May Like
-
10 months ago
लालू की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
-
11 months ago
मासूम से दरिंदगी, दर्ज हुई एफआईआर
-
1 year ago
लोकहितकारी ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण
-
3 months ago
देश का व्यापार घाटा जनवरी में 10 अरब डॉलर के पार
