
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन जिला ग्वालियर की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल एवं ग्वालियर जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में तेजी लाने जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों संरक्षक प्रमोद अग्रवाल,
अध्यक्ष अनुज अग्रवाल,महिला विंग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल,उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल एवं श्याम बंसल,महामंत्री: सुदामा अग्रवाल,मंत्री प्रतीक अग्रवाल, विवेक बंसल, पुरुषोत्तम गोयल एवं संजय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष: मोहन अग्रवाल होगे। विशेष जिम्मेदारी रवि मंगल एवं अमित अग्रवाल
कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल ‘बाबा’, रवि गर्ग, योगेश अग्रवाल, श्याम बंसल ‘अप्पाजी’, अशोक अग्रवाल, गोपाल दास मंगल, रामनाथ मंगल, सुरेन्द्र अग्रवाल एवं राजकुमार ‘फतेहबाबा’ को दी गई है।
समाज हित और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।जिलाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा, महिला सहभागिता और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाएगा। वहीं, महिला विंग अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि संगठन की हर गतिविधि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाएगी और महिला शक्ति को एकजुट कर सेवा कार्यों को नई दिशा दी जाएगी।
