गिल रहेंगे पंजाब की रणजी टीम के लिए उपलब्ध

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) खराब फॉम से जूझ रहे भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 23 जनवरी से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब के कर्नाटक के साथ छठे दौर के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की पुष्टि की है।
रणजी ट्राॅफी के छठे दौरे के लिए पंजाब ने टीम की घोषणा नहीं की है। अगर पंजाब की टीम में गिल की वापसी होती है तो उन्हें रणजी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और पंजाब के कोच के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
भारतीय टीम को गर्मियों में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने है। टीम में वापसी को लेकर गिल को अपनी फार्म में सुधार करना होगा। पंजाब के लिए गिल आखिरी बार 2022 में रणजी ट्रॉफी में खेले थे। पंजाब टीम वर्तमान में ग्रुप ए में पांच मैचों में एकमात्र जीत के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शीर्ष खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद अपने-अपने राज्य की टीमों के लिए खेलने को उपलब्ध कराये जाने की बात कही है।

Next Post

खैबर पख्तूनख्वा में सेना के अभियान में आठ आतंकवादी मारे गये

Tue Jan 14 , 2025
खैबर पख्तूनख्वा 14 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार 12-13 जनवरी 2025 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में आठ आतंकवादी मारे गये। बयान […]

You May Like