भेरूंदा। विवाह करने का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बालिका को परिजनों को सौंप दिया है.
जानकारी के अनुसार 19 मई को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की का कोई अपहरण कर ले गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी. आरोपी की तलाश करने थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई व सायबर सैल की मदद से गठित टीम द्वारा अपहर्ता की तलाश व अज्ञात आरोपी की तलाश हर संभावित स्थान पर की गई. पुलिस ने ग्राम पटरानी के आरोपी उमेश उईके पिता महेश उईके थाना हरणगांव जिला देवास के कब्जे से बालिका को बरामद किया. बालिका ने बताया कि आरोपी उमेश उईके द्वारा शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाना व शारीरिक शोषण करना बताया. जिसपर पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को न्यायालय पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजा गया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, सूरज सिंह सल्लाम, दिनेश जाट, प्रकाश नर्रे, प्रीति काजले आदि की भूमिका रही.
