रेलवे स्टेशन के हाल बेहाल: बाहर से चकाचक, अंदर से टूटा फूटा

गंजबासौदा: गंजबासौदा का रेलवे स्टेशन लगभग 25 करोड़ की लागत से बना है जो बाहर से बहुत खूबसूरत दिखाई देता है. वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन का प्रांगण गंदगी से पटा पड़ा है. मिल रोड का जो दरवाजा है टूटा फूटा प्रवेश करते ही गंदगी का सामना करना पड़ता है. बाउंड्री वॉल जगह जगह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है. प्रांगण में शराब, गांजा, अफीम खाने-पीने का दौर चलता रहता है जुआड़ी माल गोदाम के पास जमे रहते हैं. कभी पुलिस घूम फिर कर नहीं देखती कहां क्या चल रहा है.

बगल का प्रांगण भी धूल से भरा रहता है, इससे यात्रियों को बहुत परेशानी होती है शौचालय भी गंदा पड़ा रहता है बाथरूम में भी गंदगी फैली रहती है नियमित सफाई नहीं होती जबकि नियम अनुसार सफाई के साथ धुलाई भी होना चाहिए. भिखारी रात्रि में गंदगी रेलवे प्रांगण में ही करते हैं साथ ही रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा तथा अन्य वाहन कहीं भी खड़े रहते हैं.

Next Post

बीएलओ कार्य में लापरवाही पर प्राथमिक शिक्षक प्रमोद चौबे निलंबित

Thu Nov 20 , 2025
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले मे बीएलओ कार्य में लापरवाही पर प्राथमिक शिक्षक प्रमोद चौबे को जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। कार्यालय अनुविभागीय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 038 देवरी, जिला सागर द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि शासकीय प्राथमिक शाला झुनकू ग्राम, […]

You May Like