
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मोहनिया प्रधान मंत्री आवास बिल्डिंग में बीती रात बर्थडे पार्टी में थर्ड फ्लोर पर कानफाडू डीजे बजे। आवाज इतनी तेज रही पूरी बिल्डिंग में धमक हुई। परेशान रहवासियों ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया बल्कि झुमाझपटी कर दी गई पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि खुशी दुबे निवासी क्वार्टर नम्बर 204 मोहनिया प्रधान मंत्री आवास बिल्डिंग नम्बर ई-3 रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि करीब 11:30 बजे थर्ड फ्लोर में निखिल पछेल के यहां जन्म दिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें बहुत बड़े बड़े डीजे लगाकर बहुत तेज आवाज में गाने बज रहे थे, पूरी बिल्डिंग धमक रही थी। तब बिल्डिंग में रहने वाली जयश्री रैकवार, रेखा बेन एवं विनिता रैकवार हम लोग निखिल पछेल के यहां जाकर बोले की आवाज कम करके बक्से चलाओ, पूरा बिल्डिंग धमक रही है तभी निखिल पछेल, नितिन पछेल एवं एक अन्य तीनो एक राय होकर विवाद कर झुमाझपटी किये, रिपोर्ट करने पर जान से मारने कीधमकी दिए।
