निस्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी भुलाई नहीं जाती: महापौर

जबलपुर। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी भुलाई नहीं जाती। रूसिया जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सेवा भाव की एक संस्था थे। उनका जीवन सादगी और दूसरों की मदद करने का उत्कृष्ट उदाहरण है। महापुरुषों और समाजसेवियों के नाम पर मार्गों का नामकरण शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है। प्रभाकर रूसिया जी का झुकाव हमेशा एक शिक्षित और जागरूक समाज की ओर रहा। आज उनके नाम पर इस मार्ग का लोकार्पण करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है। यह बातें महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहीं। संस्कारधानी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को नगर निगम जबलपुर द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया की अगुवाई में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। महापौर, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एम आई सी सदस्य डॉ सुभाष तिवारी, वार्ड पार्षद श्रीमती कविता रैकवार एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार आदि ने दीप प्रज्वलित कर सठिया कुआं क्षेत्र में प्रभाकर रूसिया मार्ग का भव्य लोकार्पण किया। यह मार्ग अब उस व्यक्तित्व की याद दिलाएगा जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा और शिक्षा के उजियारे को फैलाने में समर्पित कर दिया। लोकार्पण के दौरान महापौर ने प्रभाकर रूसिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। समारोह में शहर के गणमान्य लोगों में बार कौंसिल के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता, समाज के सभी सदस्यगण, पूर्व एम आई सी सदस्य मुकेश राठौर, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Next Post

उज्जैन को विकास की सौगात, सिंहस्थ 2028 होगा भव्य और वैश्विक: सीएम डॉ यादव

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि उज्जैन में ₹140 करोड़ की लागत से शनिलोक के निर्माण की घोषणा की गई है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री […]

You May Like