लहार उप जेल का जेल प्रहरी निलंबित

भिंड, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले की लहार उप जेल में कैदियों से मारपीट के मामले में एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जेल प्रहरी सोनू सिंह कुशवाह कैदियों के साथ बेवजह मारपीट करता है। जांच में सामने आया कि 30 मई की देर रात जेल प्रहरी ने कैदियों के साथ डंडे से मारपीट की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार अमित दुबे ने जांच की, जिसमें कैदियों के शरीर पर मारपीट के लाल और नीले निशान पाए गए। जांच के दौरान आरोपी प्रहरी ने अवकाश पर होने का दावा किया गया, लेकिन कोई अवकाश आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे स्पष्ट हुआ कि प्रहरी ने ड्यूटी के दौरान न केवल कैदियों से मारपीट की, बल्कि अपने पदीय दायित्वों में भी लापरवाही बरती।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए कल सोनू सिंह कुशवाह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह भिण्ड मुख्यालय में तैनात रहेगा, जहां उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Next Post

समझौते की जगह हमला, कोर्ट परिसर में आरोपी ने बरसाई ईंट

Thu Jun 5 , 2025
बैतूल।बैतूल जिला न्यायालय परिसर उस वक्त दहशत में आ गया जब एक पुराने आपराधिक मामले में आरोपी ने फरियादी पर ईंट से हमला कर दिया। घटना बैतूल एससी-एसटी विशेष न्यायालय परिसर की है, जहां एक पुराने मामले में समझौते के लिए पहुंचे विक्रांत पारस्परे पर आरोपी शेख इस्माइल ने अचानक […]

You May Like