नकली आभूषण बेचने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, 17 लाख रुपए नकदी सहित आभूषण जब्त

खरगोन। पुलिस ने सराफा व्यापारी को नकली सोना-चांदी आभूषण देकर लाखों रुपए की ठगी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 17 लाख रुपए नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए है।

एसपी रविंद्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 28 नवंबर को थाना बेडिय़ा पर सोम्य ज्वेलर्स संचालक दीपक मुछाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 नवंबर को दो व्यक्ति मेरी दुकान पर आए, सोने के आभूषणों कि खरीदी-बिक्री की। बातचीत में अपना परिचय हरियाणा का दिया। उन दोनों के पास 23 सोने की पुतलिया कुल वजन 230 ग्राम था, जिनके बदले मैंने उन्हें सोने-चांदी के आभूषण एवं कुछ नगदी रुपये 20 लाख रुपये दिए। इसके बाद उन दोनों ने कहा कि 10 दिन के भीतर वो 23 सोने की पुतलियो को भी पैसे देकर वापस ले जाएंगे। उनके जाने के बाद पुतलियों की जांच करने पर नकली सोने की होना पाया गया। उक्त घटना को गंभीरता से लेते आरोपियों की तलाश की। संभावित रास्ते व आसपास के 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद संदिग्ध धर्मेन्द्र पिता राजवीर निवासी जौनाई थाना जेत जिला मधुरा उत्तरप्रदेश हाल सताजना एवं बिजेन्द्र पिता राजकुमार निवासी सोहना थाना सोहना जिला गुडग़ांव हरियाणा सताजना को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 17 लाख रुपये नगदी एवं लगभग 3 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के आभूषणों जब्त किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के तहत सराफा व्यापारी से पूर्व में 3-4 बार दुकान से खरीदी कर भरोसा जीता। इसके बाद में धोखाधड़ी कर ले गए कुल 20 लाख रुपये कीमत के नगदी व आभूषणों की जालसाजी की।

Next Post

जहां से मांगी हफ्ता वसूली वहीं से निकला गुंडे का जुलूस, मंगवाई माफी

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता रुपए देने पड़ेंगे, यह धमकी बदमाश ने चाकू लहराते हुए व्यापारियों को दी थी। इसके बाद से व्यापारी दहशत में थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर गुरूवार को आरोपित को गिरफ्तार किया इसके बाद पुलिस […]

You May Like