मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट का भाषण देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से श्री मोदी का यह लगातार 12वां भाषण है और इस दौरान उन्होंने अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया।

इसके साथ ही वह स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करने के मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। श्री नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान लगातार 17 बार देश को लाल किले से संबोधित किया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगातार 11 बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया था।

स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का भाषण देकर श्री मोदी ने वर्ष 2024 में दिए अपने ही पिछले 98 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्रधानमंत्री ने 2017 में 57 मिनट का सबसे छोटा भाषण दिया था।

लाल किले की प्राचीर से श्री मोदी की अब तक के संबोधन की अवधि इस प्रकार है….

वर्ष …………………अवधि
2014…………………67 मिनट
2015…………………88 मिनट
2016…………………96 मिनट
2017………………….57 मिनट
2018…………………83 मिनट
2019………………….76 मिनट
2020………………….90 मिनट
2021………………….81 मिनट
2022…………………..74 मिनट
2023…………………..89 मिनट
2024…………………..98 मिनट
2025…………………103 मिनट

Next Post

रेलवे पुलिस यूनिट इंदौर में तिरंगे के साथ मनाया देशभक्ति का जश्न

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर. स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे पुलिस यूनिट इंदौर ने ध्वजारोहण, सम्मान समारोह और तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति और सेवा का संदेश दिया. एसआरपी कार्यालय प्रांगण में गरिमामय ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा. इस अवसर पर एसपी रेल यूनिट इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जीआरपी, पुलिस लाइन और कार्यालय […]

You May Like