राशिफल-पंचांग : 14 अगस्त 2025

पंचांग 14 अगस्त 2025:-

रा.मि. 23 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण पंचमी गुरूवासरे प्रात: 5/46 तदुपरि षष्ठी तिथौ रात 3/24, रेवती नक्षत्रे दिन 11/24, शूल योगे शाम 4/16, तैतिल करणे सू.उ. 5/32 सू.अ. 6/28, चन्द्रचार मीन दिन 11/24 से मेष, पर्व- हलषष्ठी व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 14 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति मेंसुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, शुभ समाचार मिलेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम व उदासीनता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को खानपान पर ध्यान देना पडेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम लेना हितकर रहेगा.

——————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 14 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, दुबला पतला किन्तु लम्बे कद का होगा, इनकी शिक्षा अच्छी होती है, लेखन अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेगें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, दायित्वों की पूर्ति होगी, माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————–

मेष- जीवनसाथी की मदद से मुश्किल राह आसान होगी, बुजुर्गों का ध्यान रखें, सुख, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है, प्रवास का योग है.

वृषभ- सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, प्रियजन की मुलाकात सुखद रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी, जमिथुन जायजाद का सुख मिलेगी.

मिथुन- आफिस की परेशानी से कार्य प्रभावित होगा, आवेश में फैसला गलत होगा, विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.

कर्क- मित्रों के साथ समय मौजमस्ती में बीतेगा, माता पिता से सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनंददायक रहेगा, लाभ का योग है.

सिंह- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, प्रियजन की मदद से कार्य पूरे होगें, लंबित कार्यो को पूरा करना ही हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार न बढ़ायें.

कन्या- मधुरवाणीं से सबका दिल जीत लेगें, प्रापर्टी का विवाद हल होगा, धार्मिक कार्यो में यश, सम्मान मिलेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

तुला- तरक्की का अवसर है, जिसे आप चाहते हैं उससे मन की बात कह दें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, शुभ समाचार मिलने का योग है.

वृश्चिक- अनुभवी लोगों का साथ सुखद रहेगा, कार्यो को इच्छित सफलता प्राप्त होगी, सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, राजकीय सहयोग से शत्रु बाधा दूर होगी.

धनु- घरेलू कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेगे, कार्य स्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी.

मकर- बातचीत में सावधानी रखें, धैर्य से काम लें, अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, किसी उत्सव आदि में शामिल होने का योग है, मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.

कुम्भ- जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दे, पुराना विवाद पक्ष में सुलझेगा, पारिवारिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.

मीन- योजना लागू करने का सही समय है, नये संपर्को से लाभ होगा, आकस्मिक धन लाभ का योग है, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

——————————————————–

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण पंचमी/षष्ठी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, नारियल, सुपारी, मेवा, सोना, चांदी, लोहा, तांबा व शेयर के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 2499 है.

——————————————————–

Next Post

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को दी धमकी

Thu Aug 14 , 2025
इस्लामाबाद (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को लेकर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि ”दुश्मन” को उनके देश के पानी की एक बूंद भी नहीं लेने दी जाएगी। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार श्री शरीफ ने इस्लामाबाद में एक समारोह […]

You May Like