ग्वालियर: शासकीय गर्ल्स कॉलेज मुरार की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्योति उपाध्याय को उच्च शिक्षा विभाग ने पद से हटा दिया है। उनकी जगह सबसे सीनियर प्रोफेसर डॉ. एस के श्रीवास्तव को प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
आरोप है कि डॉ ज्योति ने दस्तावेजों में हेरफेर करके सीनियरिटी लिस्ट में अपना नाम ऊपर करा लिया था। शिकायत की जांच में चालबाजी पकड़ी गई। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने तत्काल एक्शन लिया है।
