सूखी सेवनिया में पकड़ाया मवेशियों से भरा ट्रक 

भोपाल, 11 जनवरी. विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से सूखी सेवनिया पुलिस ने मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है. इस ट्रक में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से भाग निकला. ट्रक में भरे दो मवेशियों की मौत हो गई थी, जबकि बाकी मवेशियों को गौशाला पहुंचाया गया है. जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि मवेशियों से ठूंस-ठूंस कर भरा एक ट्रक अशोक नगर से भोपाल की तरफ आ रहा है. इस बात सक्रिय हुए कार्यकताओं ने रास्ते में ट्रक की तलाश शुरू की. इस दौरान सूखी सेवनिया घेराबंदी कर सूखी सेवनिया इलाके में ट्रक को पकड़ लिया गया. चैक करने पर ट्रक के अंदर कुल 36 मवेशी जिंदा मिले, जबकि दो मवेशियों की मौत हो गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि उक्त ट्रक में मवेशी भरकर अशोक नगर से भोपाल लाया जा रहा था, तभी किसी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

00000000

आधा दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी

भोपाल, 11 जनवरी. शहर के विभिन्न इलाकों से बदमाश आधा दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी कर ले गए. पुलिस के मुताबिक बजरिया थानांतर्गत पुरुषोत्तम नगर सेमरा से सौरभ लोधी, नया बसेरा कोटरा कमला नगर से नरेंद्र सिंह मरावी, एमपी नगर स्थित मानसरोवर के सामने से सुरेंद्र सिंह धाकड़ और श्यामला हिल्स स्थित शीतलदास की बगिया से पीयूष मालवीय की बाइक चोरी चली गई. इसी प्रकार हमीदिया अस्पताल परिसर कोहेफिजा से खयाली अहिरवार, पीपुल्स कैंपस निशातपुरा से सैयद अलमास और बिलखियिा स्थित कोकता मल्टी से रीतेश कुमार निमौरे की बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

युवक की कुल्हाड़ी मार कर की गई हत्या, पिता-भाई गिरफ्तार

Sat Jan 11 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 11 जनवरी, रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के पिता और भाई शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे. जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. […]

You May Like