विधानसभा सत्र के पहले 27 को कांग्रेस विधायक दल की बैठक

भोपाल, 25 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे मानसून सत्र के पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 27 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।

बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों से चर्चा की जाएगी।

श्री सिंघार ने बताया कि मांडू में सम्पन्न हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में जनहित के जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है और जो सुझाव निकलकर सामने आए हैं, उन पर विधायकदल की बैठक में बातचीत कर सत्र के दौरान उन मुद्दों को मजबूती से उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों और कथित घोटालों को जनता के सामने लाने और विधानसभा में उसे हथियार बनाकर सरकार को घेरने पर भी चर्चा होगी।

 

 

Next Post

खाद-बीज की कालाबाजारी करने वालों पर करें कार्रवाई

Fri Jul 25 , 2025
भैरूंदा. कलेक्टर बालागुरू के. ने जनपद के विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों, डबल लॉक फर्टिलाइजर स्टॉक केंद्र तथा निजी उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा उपार्जन एवं वितरण प्रक्रियाओं […]

You May Like