उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर

रायपुर, 05 नवंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के अपने प्रथम दौरे के अवसर पर बुधवार को रायपुर स्थित राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

राज्य पुलिस बल की टुकड़ी ने सम्मान समारोह के दौरान पूर्ण अनुशासन और औपचारिकता के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और छत्तीसगढ़ की जनता एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और केंद्र सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग करती रहेगी।

Next Post

दरभंगा :बाल पर्यवेक्षण गृह के सुरक्षाकर्मी को घायल कर फरार हुये 12 बाल कैदी

Wed Nov 5 , 2025
दरभंगा, 05 नवंबर (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित बाल पर्यवेक्षण गृह में बंद 12 बाल कैदियों ने सुरक्षाककर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात बाल पर्यवेक्षण गृह में बंद […]

You May Like

मनोरंजन