ईंट हटाने के दौरान युवक पर हमला करने वाले गिरफ्तार

इंदौर. एमआईजी थाना क्षेत्र में देर रात घर लौट रहे एक युवक पर डंडे से हमला कर घायल करने वाले तीन बदमाशों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. गिरफ्तार आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और डंडा भी बरामद कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है.

कृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय निखिल पाटिल शुक्रवार 17 जुलाई की रात ड्यूटी से घर लौट रहा था. सुबह करीब चार बजे बर्फानी धाम स्थित पानी की टंकी के पास सड़क पर पड़ी ईंट हटाने के लिए उसने बाइक रोकी. इसी दौरान सामने से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया और एक आरोपी ने उसके चेहरे पर डंडे से वार कर दिया. हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया था. शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, हुलिए और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गौतम बिल्लौरे उम्र 19 साल और अरुण बानिया उम्र 19 साल, दोनों निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी, को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उनके कब्जे से बाइक और डंडा भी जब्त कर लिया. मामले में शुभम रोकड़े अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

तीसरे की तलाश है…

घटना के बाद टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और डंडा बरामद कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एडीसीपी, अमरेन्द्र सिंह

Next Post

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sun Jul 19 , 2026
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम गुनहरु मोहसाम में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक शनिवार शाम से लापता था। जानकारी अनुसार 23 वर्षीय युवक सागर उर्फ आकाश कोल पिता फूलचंद्र कोल शनिवार शाम को घर से बाहर निकला था। जब देर रात तक वह वापस नहीं […]

You May Like