मोहनगढ़ में पुरातत्व संरक्षण क्षेत्र में हो रहा शराब दुकान का संचालन

मोहनगढ़:मध्यप्रदेश सरकार के धार्मिक स्थलों में शराब विक्रय पर प्रतिबंध होने के बावजूद मोहनगढ़ कस्बे में पुरातत्व विभाग के अधीन प्राचीन गुप्तेश्वर हनुमान मंदिर की संरक्षित परिधि के भीतर शराब की दुकान संचालित की जा रही है। मंदिर के 200 मीटर सामने और 100 मीटर परिधि को संरक्षित घोषित किया गया है, लेकिन स्थानीय ठेकेदारों ने इसमें जनप्रतिनिधियों के परिजनों को हिस्सेदार बना लिया है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि मंदिर के ठीक पीछे दो हनुमान मंदिर और सामने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल होने के बावजूद शराब दुकान संचालित हो रही है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।पूर्व में मोदी सरकार के मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने भी आबकारी विभाग को इस शराब दुकान को हटाने के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार रमेश चंद्र परमार ने कहा कि यदि जांच में यह पाया गया कि पुरातत्व विभाग की संरक्षित परिधि के भीतर शराब दुकान संचालित हो रही है, तो दुकान हटाने और ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि लोगों की आस्था और धार्मिक संवेदनाओं का हर स्तर पर ध्यान रखा जाएगा।

Next Post

पंचकोशी पदयात्रा 3 अक्टूबर से, श्रद्धालुओं में उत्साह

Fri Sep 26 , 2025
बागली/पिपरी: 3 से 7 अक्टूबर तक 115 किलोमीटर की धार्मिक पंचकोशी पदयात्रा का आयोजन होगा, जो लगातार 37वें वर्ष जारी रहेगी। यात्रा के दौरान पड़ाव स्थलों पर स्थानीय नागरिक श्रद्धालुओं के भोजन-नाश्ते और रहने की व्यवस्था करते हैं। सीता मंदिर, निमनपुर और रतनपुर में सीरवी समाज के लोग विशेष सत्कार […]

You May Like