भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 30 रनों से हराया

तिरुवनंतपुरम (वार्ता) स्मृति मंधाना (80) Arya शेफाली वर्मा (79) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बाद दीप्ति शर्मा और अरुधंति रेड्डी (दो-दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 30 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 191 रन हीं बना सकी और मुकाबलों 30 रनों से हार गई। हसिनी परेरा और कप्तान चामरी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने श्रीलंका काे अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। छठे ओवर में अरुधंति रेड्डी ने हसिनी परेरा 20 गेंदों में 33 रन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 13वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने चामरी अटापट्टू को आउटकर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाला। चामरी अटापट्टू ने 37 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली। तीसरे विकेट के रूप में इमिशा दिलानी (29) रनआउट हुई। इसके बाद हर्षिता समाराविक्रमा 20 रन बनाकर आउट हुई। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। 19वें ओवर में कविशा दिलहारी (13) को अरुधंति रेड्डी ने आउट किया। 20वें ओवर में श्री चारणी ने रश्मिका सेवांडी (पांच) को बोल्ड आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया। नीलाक्षी डिसिल्वा 11 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रही।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये। श्री चारणी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। भारत का पहला विकेट 16वें ओवर में शेफाली वर्मा के रूप में गिरा। शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। उन्हें मल्शा शेहानी ने आउट किया।

भारत का दूसरा 17वें ओवर में स्मृति मंधाना के रूप में गिरा। उन्हें निमाशा मीपागे ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऋचा घोष ने 16 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 40 रन बनाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रही।

 

Next Post

एसजी पाइपर्स ने महिला एचआईएल के पहले मैच में रांची रॉयल्स पर 2-0 से जीत दर्ज की

Mon Dec 29 , 2025
रांची, (वार्ता) एसजी पाइपर्स ने रविवार को यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 सीजन के पहले मैच में रांची रॉयल्स को 2-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। आज यहां खले गये मुकाबले के पहले क्वार्टर में एस […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।