ओंकारेश्वर में करोड़ों की विकास योजनाओं का शुभारम्भ 

ओंकारेश्वर। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को ओंकारेश्वर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। यह पूरा कार्यक्रम जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह ने 18.81 करोड़ रुपये की लागत से बर्फानी आश्रम तक पहुंच मार्ग और तीन छोटे पुलों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 8.49 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले सर्किट हाउस निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया। ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर फ्लोटिंग जेट्टी सिस्टम, गोमुख घाट, बाणगंगा घाट और ब्रह्मपुरी घाट पर 49.74 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले कार्यों का उद्घाटन भी किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री सिंह ने कहा कि सडक़ें आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला हैं। अच्छी सडक़ें होने से किसान अपनी फसल आसानी से बाजार ले जा सकते हैं, मरीज अस्पताल पहुँच सकते हैं और विद्यार्थी अपने स्कूल-कॉलेज तक सुगमता से आ-जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद अब सडक़ निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाएगा। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर क्षेत्र में सडक़, पुल-पुलिया और भवन निर्माण के अनेक कार्य एक साथ शुरू किए गए हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की रफ्तार पिछले दो वर्षों में काफी बढ़ी है।

मांधाता विधायक नारायण पटेल ने केंद्र तथा राज्य सरकार के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया और स्वीकृत परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम सृष्टि देशमुख गौड़ा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अंत में पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने मुख्य अतिथियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

52 करोड़ में खंडवा-डुल्हार सडक़ जल्द बनेगी, घटिया निर्माण दिखे तो तुरंत शिकायत करें : मंत्री राकेश सिंह 

Wed Nov 26 , 2025
खण्डवा । लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को ग्राम डुल्हार में खंडवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन का शुभारंभ किया। राकेश सिंह ने कहा कि सडक़ों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होने देंगे। उन्होंने नागरिकों से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।