52 करोड़ में खंडवा-डुल्हार सडक़ जल्द बनेगी, घटिया निर्माण दिखे तो तुरंत शिकायत करें : मंत्री राकेश सिंह 

खण्डवा । लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को ग्राम डुल्हार में खंडवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन का शुभारंभ किया।

राकेश सिंह ने कहा कि सडक़ों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होने देंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सडक़ों की गुणवत्ता के संबंध में कोई भी कमी या शिकायत पाए जाने पर उसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से सडक़ों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सडक़ों के निर्माण के दौरान अब जल एवं पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने खण्डवा से डुल्हार-पंधाना के बीच 52.07 करोड़ रूपये लागत से बनने वाले 17.60 किलोमीटर लंबे सडक़ मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारम्भ किया। श्री सिंह ने चिचगोहन से खेरदा के बीच 6.23 करोड़ रूपए लागत से निर्मित होने वाले 4.20 किलोमीटर लंबे सडक़ मार्ग के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होंने सिरसोद से भीलखेड़ा फाटा के बीच 3.49 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाले 2.20 किलोमीटर लंबे सडक़ मार्ग के निर्माण कार्य तथा 6.79 करोड़ रूपये लागत से निर्मित होने वाले लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय भवन एवं 9 शासकीय आवासों के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक छाया मोरे, कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, मांधाता विधायक नारायण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पंधाना की जनपद अध्यक्ष सुमित्रा काले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागार्जुन बी गोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे।

Next Post

लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रियाओं को समझ रहे स्कूल के विद्यार्थी

Wed Nov 26 , 2025
भोपाल। एसआईआर के कार्य के लिए स्वेच्छा के आधार पर वॉलिंटियर बनकर शा सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय निशातपुरा के विद्यार्थी अपना सहयोग देंगे। विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुछ छात्रों को उनकी स्वेच्छा और रुचि के अनुसार लोकतांत्रिक कार्यों को सीखने और समझने के लिए […]

You May Like