दीवाली से बहनों के खाते में हर माह 1500 रुपए आयेंगे

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लाड़ली बहनों के लिए एक और बड़ी घोषणा की, पिछले दिनों रक्षा बंधन के मौके पर 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा करने के बाद आज मुख्यमंत्री ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए घोषणा की अब दिवाली से हर महीने लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपये भेजे जायेंगे, सीएम ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि 2028 तक हम बहनों के खातों में वादे के अनुसार 3000 रुपये भेजेंगे।

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी सुनाई।

Next Post

खिलौना गोदाम में देर रात आग, अपार्टमेंट में मचा हड़कंप

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर. मनोरमागंज स्थित मयंक अपार्टमेंट के नीचे बने प्लास्टिक खिलौनों के एक गोदाम में बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे आग लग गई. आग की लपटें उठते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए. आग को बुझाने के लिए रहवासियों ने बोरिंग से पानी की लाइन जोड़कर […]

You May Like