यादव से अभिनेता अन्नू कपूर ने भेंट की

भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में अभिनेता अन्नू कपूर ने सौजन्य भेंट की।

श्री कपूर ने कहा कि वे मध्यप्रदेश से हैं और यहां आकर उन्हें आनंद का अनुभव होता है। विशेष रूप से मालवा अंचल की संस्कृति से वे बहुत प्रभावित हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से उनका आत्मीय लगाव है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विरासत से विकास के ध्येय के अनुसार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मालवा, मध्यप्रदेश के साथ ही राष्ट्र के गौरव हैं।

डॉ. यादव ने श्री अन्नू कपूर द्वारा भारतीय सिने जगत और दूरदर्शन पर अंताक्षरी के माध्यम से राष्ट्र भाषा हिन्दी की सुदीर्घ सेवा के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री अन्नू कपूर ने शिव तांडव स्रोत एवं अन्य संस्कृत भाषा की रचनाओं की सैकड़ों मंचों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी है। भारतीय संस्कृति की प्राचीनतम देव भाषा कई भाषाओं की जननी है। इस नाते श्री कपूर का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर अभिनेता श्री कपूर ने संस्कृत के कुछ श्लोक भी सुनाए। इस अवसर पर श्री अन्नू कपूर ने अपनी कला यात्रा और मध्यप्रदेश के नगरों -कस्बों से उनके संबंध के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने श्री कपूर एवं उनके साथी देव कुमार का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।

 

 

Next Post

दिग्विजय महाकुम्भ में 12 फरवरी को त्रिवेणी संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Tue Feb 11 , 2025
भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 12 फरवरी बुधवार को दिल्ली से प्रस्थान कर प्रयागराज पहुंचेंगे जहाँ वे महाकुम्भ के अवसर पर माघी पूर्णिमा के विशेष मुहूर्त में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। श्री सिंह सनातन धर्म में अपनी […]

You May Like