100 नशीले इंजेक्शन के साथ दो सौदागर गिरफ्तार

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं अधारताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर दो नशे के सौदागर गिरफ्तार किए हैं जिनके कब्जे से 100 नशीले इंजेक्शन, इंजेक्शन बिक्री के 2520 रूपये जप्त किए गए।

टीआई प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि वृंदावन गार्डन के सामने वाली गली में घेराबंदी कर संजय यादव 35 वर्ष, प्रफुल्ल पटैल 31 वर्ष दोनों निवासी पटैल नगर महाराजपुर अधारताल को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 50 फेनिरामाईन मैलेट इंजेक्शन एवं 50 बुप्रेनोरफिन नामक प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले। पूछताछ करने पर आरोपी संजय यादव ने उक्त नशीले इंजेक्शन पनागर निवासी अभिषेक द्वारा लाकर देना बताया, अभिषेक द्वारा लाकर दिये नशीले इंजेक्शनों को अपने साथी प्रफुल पटैल के साथ 400 रूपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से बेचना स्वीकार किया।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

Mon Apr 28 , 2025
जयपुर 28 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 47वें मैच में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद […]

You May Like

मनोरंजन