जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने आयरलैंड को 4-0 से हराया

जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद को मजबूत कर लिया है। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरी टीम पर होगी।

भारत ने जूनियर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शुक्रवार को अपने आखिरी पूल सी मैच में आयरलैंड के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। पूर्णिमा यादव के दो गोल की बदौलत भारत ने शुक्रवार को एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के आखिरी लीग मैच में आयरलैंड को हराया।

सैंटियागो के एस्टाडियो नेशनल के सेंट्रो डेपोर्टिवो डे हॉकी सेस्पेड में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शुरुआत शानदार रही। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार अटैकिंग का इरादा दिखाया। टीम ने मैच के शुरुआती 12 सेकंड में ही एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि, गोल नहीं हो सका। इसके बाद भारत ने दबाव बनाना जारी रखा। 10वें मिनट में टीम इंडिया को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन एक बार फिर टीम इसे भुनाने से चूक गई

Next Post

नियम विरुद्ध हूटर-बत्ती वाली निजी गाड़ियों पर हाईकोर्ट सख्त

Sat Dec 6 , 2025
इंदौर: परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते शहर की सड़कों पर नियम विरुद्ध हूटर और बत्ती लगाकर निजी गाड़ियां खुलेआम दौड़ रही हैं. इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने […]

You May Like