Rana Daggubati Birthday: एक आंख से नहीं देखते, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी बने रियल लाइफ बाहुबली

राणा दग्गुबाती सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी रियल लाइफ बाहुबली हैं। राणा ने एक आंख से न देख पाने और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी समस्याओं का सामना किया है।

साउथ के दिग्गज एक्टर राणा दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 को दग्गुबाती सुरेश बाबू के घर पर हुआ था। राणा दग्गुबाती आज अपना 41वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव बनकर दर्शकों को खौफ में डालने वाले राणा दग्गुबाती असल जिंदगी में किसी रियल हीरो से कम नहीं हैं। पर्दे पर ताकत, गुस्सा और रौब दिखाने वाले राणा ने अपनी निजी जिंदगी में ऐसी चुनौतियों का सामना किया है, जिन्हें जानकर कोई भी हैरान रह जाए। एक आंख से न देख पाना, कॉर्नियल ट्रांसप्लांट और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद राणा दग्गुबाती ने कभी हार नहीं मानी।

साल 2016 में एक चैट शो के दौरान राणा ने खुद खुलासा किया था कि वह पूरी तरह से सिर्फ एक आंख से ही देख पाते हैं। उनकी दाहिनी आंख में किसी अन्य व्यक्ति की आंख ट्रांसप्लांट की गई है, लेकिन अगर वह अपनी बाईं आंख बंद कर लें, तो उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता। इस सच्चाई ने उनके फैंस को चौंका दिया था, क्योंकि स्क्रीन पर उनकी परफॉर्मेंस में इसका कोई असर कभी नजर नहीं आया।

Next Post

आधा दर्जन बदमाशों ने हाथ में चाकू लेकर मचाया उत्पात: राह चलते लोग जान बचाकर भागे

Sun Dec 14 , 2025
सागर: बुन्देलखण्ड के संभागीय मुख्यालय सागर के ह्रदय स्थल कटरा बाजार से विजय टॉकीज रोड पर शनिवार रात अफरा तफरी और दहशत फैल गई । जब मुंह में रुमाल बांधकर आधा दर्जन युवकों ने हाथों में चाकू लेकर उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। चाकू लेकर राह चलते लोगों और दुकानदारों […]

You May Like