शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग की सख्ती, 75 प्रकरण दर्ज

इंदौर:अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. जिले में मदिरा और मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त, परिवहन और भंडारण पर लगाम कसते हुए विभाग ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.कार्रवाई के दौरान 75 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें अवैध रूप से रखी गई 311 लीटर देशी और विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल, और 1900 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया.

जब्त सामग्री की बाजार में कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है. इस अभियान में आबकारी अधिकारियों अभिषेक तिवारी, देवेश चतुर्वेदी और मनोज अग्रवाल की विशेष भूमिका रही. विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई, जहां लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार सक्रिय था. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई अभियानात्मक रूप से जारी रहेगी और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Next Post

घमासान: राजनीतिक समारोह; कलेक्टर-एसपी ने मंत्री पंवार को खिलाया केक

Thu Jul 17 , 2025
राजगढ़:जिले में मंत्री नारायण सिंह पंवार के जन्मदिन समारोह में कलेक्टर और एसपी की मंचीय उपस्थिति ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा दोनों अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से केक खिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की निष्पक्षता और आचरण पर सवाल […]

You May Like