बांदकपुर: बावड़ी में चला साफ-सफाई अभियान सांसद-विधायक ने किया श्रमदान

दमोह:आज जल गंगा संवर्धन अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के 45वां सप्ताह अंतर्गत बांदकपुर में स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक बावड़ी में श्रमदान गया किया. जिसमें सांसद राहुल सिंह लोधी ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहां की जो जल के प्रमुख स्रोत है चाहे वह कुएं हो, तालाब हो, नदिया हो, प्राचीन बावड़ी हो उन्हें सुरक्षित और साफ रखने की जिम्मेदारी हम सब की है.

इन पुराने जल स्रोतों की सफाई से जल का स्तर एवं वाटर लेवल भी बड़ेगा. सांसद राहुल सिंह सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को सप्ताह में एक दिन अवश्य श्रमदान करना चाहिए और अपने आसपास के पवित्र स्थान जल स्रोतों में जाकर साफ सफाई करनी चाहिए.भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अवश्य ही अपने नए आयाम साबित करेगा.

इस अभियान में आज सासंद दमोह राहुल सिंह लोधी के साथ-साथ पूर्व मंत्री व दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, जनपद पंचायत सीईओ हलदर प्रसाद मिश्रा और ग्रामीण पंचायत एसडीओ महेंद्र ठाकुर शामिल रहे।

Next Post

भिंड में महिला पटवारी के साथ दुर्व्यवहार, मोबाइल छीनने का प्रयास

Sun May 4 , 2025
भिंड: जिले के फूप थाना क्षेत्र के दुल्हागन गांव में सीमांकन के दौरान महिला पटवारी और राजस्व टीम के साथ बदसलूकी की गई। एक युवक ने पटवारी का मोबाइल छीनने की कोशिश की और टीम को धमकाया। मामले में पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ शासकीय कार्य […]

You May Like